मुख्य समाचार

सीएम से मिले केंद्रीय स्वच्छता मंत्रालय के सचिव

पटना । केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में मुलाकात की। सीएम से सचिव ने सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह पर विस्तृत चर्चा की। सचिव ने बिहार में स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि इसमें तेजी आई है। 
मौके पर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर सिन्हा, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार व सचिव अतीश चंद्रा, ग्रामीण विकास के सचिव अरविंद कुमार चौधरी, एनआरएलएम के निदेशक बालामुरुगन डी. भी उपस्थित थे।


संबंधित खबरें