पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा महावीर का संदेश सत्य और अहिंसा का है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर राज्य व देश में शांति, सद्भाव एवं विश्वास के रिश्ते को मजबूत करें। साथ ही उनके उपदेशों पर चलकर आत्मवत सर्वभूतेषु की भावना अपनाएं।