मुख्य समाचार

गुलाबबाग, मथुरापुर एवं ठाकुरगंज बाजार समितियों के लिए राशि स्वीकृत 

पटना । कृषि उत्पादन बाजार समिति गुलाबबाग (पूर्णियां), मथुरापुर (समस्तीपुर), ठाकुरगंज (किशनगंज), सांढ़ा (छपरा) एवं किशनगंज के जीर्णोद्धार के लिए 3070.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। राशि से बाजार समिति क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क व शौचालय की व्यवस्था होगी।

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि बाजार समिति परिसर में किसानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। बिहार राज्य कृषि विपणन पर्षद् (विघटित) के अधीन वर्तमान में 95 बाजार समितियां हैं, जिनमें 54 बाजार समितियों में आधारभूत संरचना सहित निर्मित बाजार प्रागंण है। शेष बाजार समितियों के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। 
 


संबंधित खबरें