मुख्य समाचार

21 आईपीएस एवं बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बदले गए

 पटना । राज्य सरकार ने शनिवार (7 अप्रैल) को भारतीय पुलिस सेवा के 21 एवं बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला किया है। स्थानांतरित आईपीएस अफसर 2004 से 2015 बैच के हैं। 

2004 बैच के 7 आईपीएस अफसर को डीआईजी में प्रोन्नति हुए ट्रांसफर किया गया है। रेल एसपी पटना जीतेंद्र मिश्रा को डीआईजी मुंगेर, पटना के ग्रामीण एसपी ललन मोहन प्रसाद बेतिया के  डीआईजी, रेल एसपी मुजफ्फरपुर बीएन झा को रेल डीआईजी, जमालपुर के रेल एसपी शंकर झा को डीआईजी निगरानी, निगरानी के एसपी एसके झा को डीआईजी ईओयू, होमगार्ड में कमांडेंट शेखर कुमार को डीआईजी कार्मिक एवं नवगछिया के एसपी पंकज सिन्हा विशेष शाखा में डीआईजी बनाए गए हैं।   

शिवहर के एसपी प्रकाश नाथ मिश्रा पटना के ट्रैफिक एसपी, राज्यपाल के एडीसी आनंद कुमार पटना के ग्रामीण एसपी, पंकज कुमार राज को एसपी क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो एवं शेखपुरा के एसपी राजेंद्र कुमार भील को कमांडेंट होमगार्ड पटना बनाया गया है। 

एसडीपीओ सीवान कार्तिकेय के शर्मा को लखीसराय का एसपी, एसडीपीओ झंझारपुर निधि रानी को  नवगछिया का एसपी, एसडीपीओ दलसिंहसराय संतोष कुमार को शिवहर का एसपी, एसडीपीओ जगदीशपुर दयाशंकर को शेखपुरा का एसपी, लखीसराय के एसपी अरविंद ठाकुर बीएमपी आईजी के सहायक एवं सीआईडी के एसपी पीके मंडल को बीएमपी कमांडेंट बोधगया बनाया गया है।  

ट्रेनी अफसर योगेंद्र कुमार एसडीपीओ झंझारपुर, कांतेश मिश्रा एसडीपीओ सीवान, मंजीत एसडीपीओ जगदीशपुर एवं सुशील कुमार एसडीपीओ इमामगंज बनाए गए हैं।   
बिहार पुलिस सेवा के बदले गए अफसर : एएसपी पटना राकेश कुमार दुबे को राज्यपाल का एडीसी, ट्रैफिक एसपी पटना पीके दास को बीएमपी कमांडेंट बेगूसराय, एसडीपीओ मढ़ौरा अशोक कुमार सिंह को रेल एसपी पटना, एएसपी जहानाबाद संजय कुमार सिंह को रेल एसपी मुजफ्फरपुर, एएसपी समस्तीपुर आमीर जावेद को रेल एसपी जमालपुर, एएसपी एटीएस पटना राकेश कुमार सिन्हा को को एसपी मद्य निषेध एवं सीआईडी पटना एवं ईओयू के एएसपी राजीव रंजन को प्राचार्य सीटीएस नाथनगर बनाया गया है।  


संबंधित खबरें