मुंबई / पटना / बिहार कारोबार न्यूज । मुंबई में बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए मुंबई आने वाले बिहारियों के रहने के लिए जमीन-मकान की व्यवस्था एवं महापर्व छठ की तैयारी के लिए सरकार के स्तर पर एक कमिटी गठित करने का आश्वासन दिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थेे। कार्यकम का आयोजन षणमुखानंद ऑडिटोरियम में हुआ।