पटना/बिहार कारोबार न्यूज । विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर सब्सिडी के लिए राज्य सरकार ने 4137 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। राशि वर्ष 2018-19 के लिए है। प्रति माह 344.75 करोड़ रुपये आरबीआई के माध्यम से एनटीपीसी को भुगतान किया जाएगा। निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक में 21 प्रस्तावों पर सहमति बनी।