पटना/बिहार कारोबार न्यूज । कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में राज्य का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बेल्जियम की यात्रा पर है। प्रतिनिधिमंडल में कृषि उत्पादन आयुक्त सुनिल कुमार सिंह, निदेशक उद्यान अरविंदर सिंह, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिक डाॅ अमरेन्द्र कुमार एवं डाॅ जेसी राणा शामिल हैं।
प्रतिनिधिमंडल सूबे में केले की फसल में पनामा बिल्ट बीमारी से किसानों को हो रहे नुकसान के स्थायी समाधान के लिए बेल्जियम की यात्रा पर है। डाॅ प्रेम ने बताया कि बेल्जियम के वैज्ञानिकों से इस मसले पर काफी सकारात्मक विमर्श हुआ है तथा कई मुद्दों पर सहयोग के लिए सहमति भी बनी है। बेल्जियम में भारत की राजदूत गायत्री इस्सर कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भोज का आयोजन किया।