पटना/बिहार कारोबार न्यूज । बांस की खेती पर चर्चा के लिए 9 जून को पटना में एक दिवसीय काॅन्क्लेव होगा, जिसमें किसानों के साथ अन्य राज्यों के एक्सपर्ट और वैज्ञानिक भाग लेंगे। बिहार में बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए भागलपुर टिश्यू कल्चर लैब की सिडलिंग की उत्पादन क्षमता को प्रतिवर्ष 1 लाख से बढ़ा कर 5 लाख किया जायेगा। सुपौल में शीघ्र ही टिश्यू कल्चर लैब शुरू करने के साथ अररिया में भी एक नया लैब बनेगा।