मुख्य समाचार

चंपारण आंदोलन पर आधारित तीन पुस्तकों का सीएम ने किया विमोचन

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन अधिवेशन भवन में किया। इन पुस्तकों में आशुतोष पार्थेश्वर संपादित चंपारण आंदोलन 1917, अरविंद मोहन लिखित मिस्टर एमके गांधी की चंपारण डायरी और श्रीकांत द्वारा संकलित एवं संपादित पीर मुहम्मद मूनिस : कलम का सत्याग्रही शामिल हैं। पुस्तकों का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है। 

सीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को बापू के बारे में बताएं। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के बाद महात्मा गांधी से जुड़ी एक कहानी बच्चों को सुनाई जाए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, गांधीवादी डॉ. रजी अहमद, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें