मुख्य समाचार

विजयोत्सव पर याद किए गए वीर कुंवर सिंह

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीर कुंवर सिंह के 160 वें विजयोत्सव के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा एवं जीवनी पर आधारित टेरा कोटा म्यूरल (चित्र) का अनावरण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन एवं देशभक्ति गीत को पेश किया। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव एवं विनोद नारायण झा, समेत कई जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, सीएम के सचिव अतीश चंद्रा व मनीष कुमार वर्मा, ओएसडी गोपाल सिंह, आयुक्त आनंद किशोर एवं डीएम कुमार रवि समेत कई वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें