मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जानकी बाल उद्यान का किया उद्घाटन

सीतामढ़ी/बिहार कारोबार न्यूज । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के डुमरा में जानकी बाल उद्यान का उद्घाटन किया । जानकी बाल उद्यान के निर्माण पर 1 करोड़ 28 लाख राशि खर्च हुई है । इससे पहले मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी घाम स्थित जानकी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की । शक्तिपीठ प्रबंधन ने उन्हें शाॅल, माला एवं शक्तिपाठ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया । जानकी जन्मोत्सव पर नीतीश कुमार ने पुनौरा धाम में सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन मानस में युगल गीत किताब का विमोचन भी किया ।  
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, नंद किशोर यादव व प्रमोद कुमार, सांसद प्रभात झा, अजय निषाद, आरके सिन्हा व राम कुमार शर्मा, कई विधायक, सीएम के सचिव अतीश चंद्रा व पर्यटन सचिव पंकज कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग एवं अधिकारी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें