पटना/बिहार कारोबार न्यूज । सेंटर फाॅर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के सहयोग से बढ़ते वायु प्रदूषण के समाधान में उद्योग की भूमिका पर एक परिचर्चा की ।
बीआईए परिसर में आयोजित परिचर्चा में सीड के डायरेक्टर (प्रोग्राम) अभिषेक प्रताप ने कहा कि वायु प्रदूषण के बढ़ने में परिवहन क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है । निर्माण कार्य से हो रहे प्रदूषण पर भी नियंत्रण जरूरी है। इस पर नियंण के उपाय अपेक्षाकृत सस्ते और प्रभावी हैं । होटल और रेस्तरां में तंदूर में फायरवुड ओर कोयले का उपयोग भी वायु प्रदूषण का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसका समाधान भी जनचेतना से ही हो सकता है। बीआईए के अध्यक्ष के.पी.एस. केशरी ने कहा कि परिचर्चा से काफी जानकारी मिली। उम्मीद है कि सुझाव प्रदूषण नियंत्रण में सहायक होंगे । परिचर्चा में बीआईए के पदधारक समेत कई कारोबारियों ने भाग लिया ।