पटना/बिहार कारोबार न्यूज। राज्य सरकार ने मंगलवार को जहां सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, वहीं तीन को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
त्रिपुरारी शरण (1985 बैच) पर्यावरण व वन विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए हैं। उनके पास निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार होगा। फिलहाल वह अवकाश पर थे।
विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग की प्रधान सचिव अंशुली आर्या (1989 बैच) को स्थानांतरित करते हुए खान व भूतत्व विभाग, सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा (1989 बैच) को पथ निर्माण विभाग के साथ पंचायती राज विभाग एवं राज्य योजना पर्षद की मुख्य परामर्शी हरजोर कौर बम्हरा (1992 बैच) को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त टीएन बिंधेश्वरी (1990 बैच) को स्थानांतरित करते हुए मगध प्रमंडल का आयुक्त, मगध प्रमंडल के आयुक्त जीतेंद्र श्रीवास्तव (2000 बैच) को पीएचईडी के सचिव के साथ राज्य पुल निर्माण निगम लि. का अध्यक्ष एवं राज्य पुल निर्माण निगम लि. के अध्यक्ष मयंक बरबड़े (2001बैच) को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।
अतिरिक्त प्रभार : समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद (1987 बैच) को सहकारिता विभाग, कोसी प्रमंडल, सहरसा की आयुक्त सफीना ए.एन. (1997 बैच) को पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव विनय कुमार (1999 बैच) को मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप गया है।