पटना/बिहार कारोबार न्यूज। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंककर्मी 30 और 31 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में सभी राष्ट्रीयकृत एवं कुछ निजी बैंक शामिल होंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है।
एआईबीओए के वरीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव डाॅ अरविंद ने बताया कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों के वेतन में मात्र 2 फीसदी वृद्धि की पेशकश की है, जिसका यूनियन विरोध कर रहा है। बैंक कर्मचारियों ने कई योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। कर्मचारियों पर काम का बोझ काफी बढ़ गया है। ऐसे में महज 2 फीसदी इजाफा का प्रस्ताव उचित नहीं है।