पटना/बिहार कारोबार न्यूज । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीएसई की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2018 (नीट) में देश में सर्वोच्च स्थान पाने पर कल्पना कुमारी को बधाई दी है। कल्पना बिहार के शिवहर जिले से है।
सीएम ने कहा कि 720 अंकों की परीक्षा में 691 अंक एवं बायोलॉजी में शत प्रतिशत अंक हासिल कर कल्पना ने बिहार और देश का नाम रोशन किया है। बिहार बोर्ड से प्लस टू करने वाली इस छात्रा ने ऑल इंडिया टॉपर बनकर बिहार को एक बार फिर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कल्पना के माता-पिता को भी अपनी पुत्री के कुशल मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया एवं कल्पना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।