पटना/बिहार कारोबार न्यूज । केंद्रीय राज्य मंत्री (एमएसएमई) गिरिराज सिंह ने कहा कि वन विभाग के कानून को लचीला बनाने की जरूरत है। इसका लाभ कृषि वानिकी से जुड़े लोगों को मिलेगा। बैम्बू काॅनक्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि बांस से करीब 20 तरह के उद्योग जुड़े हैं। यह रोजगार सृजन में भी सहायक है। बांस उत्पादक को उद्यमी एवं सरकार का सहयोग मिलना जरूरी है।
अगरबत्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें प्रयुक्त स्टिक चीन एवं वियतनाम से आ रहा है जबकि भारत बांस उत्पादन में सक्षम हैै। विश्व के 80 फीसदी बांस का उत्पादन भारत, चीन एवं म्यांमार में होता है। साइंस एंड टेक्नोलाॅजी विभाग को भी बांस से जोड़ने की आवश्यकता है।