पटना/बिहार कारोबार न्यूज । उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर आम लोगों से अधिक संख्या में आयोजन में भाग लेने की अपील की है। पाटलिपुत्र इनडोर स्टेडियम, कंकड़बाग में योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी दी है। शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की पहल पर राज्य के सभी जिलों में भव्य कार्यक्रम होगा।
तैयारियों को लेकर विशेष समीक्षा बैठक में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक अरविंद पांडेय, कला व संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव रवि परमार, स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी नागेन्द्र कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार मौजूद थे।