पटना/बिहार कारोबार न्यूज। सिद्धार्थ मोहन जैन की पोस्टिंग राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में हुई है। फिलहाल वह पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। वहीं अपराध अभिलेख ब्यूरो में तैनात पंकज कुमार राज को आईजी बिहार का सहायक (प्रशिक्षण) एवं नवल किशोर सिंह को एसपी सीआईडी बनाया गया है।
अतिरिक्त प्रभार : बीएमपी 10 की कमांडेंट गरिमा मल्लिक को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो एवं बीएमपी 14 की कमांडेंट किम को बीएमपी 1 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।