बांका । गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए “ उन्नयन बांका ” का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष डीएम कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण दिया। सीएम ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग से संपर्क कर इसे पूरे बिहार में कैसे कार्यान्वित किया जाए। इस पर काम करने की जरूरत है। “उन्नयन बांका” में शिक्षा के विस्तार एवं रोजगारपरकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी है। ‘मेरा विद्यालय’ एप्प के जरिए देश के किसी कोने से पढ़ाई की जा सकती है।
सीएम ने उद्यमिता के लिए 100 घंटे की ट्रेनिंग लेने वाले छह लोगों को प्रमाणपत्र भी दिया। उन्हें दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए “बढ़ती बेटियां, बढ़ता बिहार” नाम से पेंटिंग जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भेंट किया।