पटना । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून की सुबह 6ः00 बजे योगाभ्यास होगा। कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद एवं राम कृपाल यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, कला संस्कृति एवं युवा मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, सांसद, विधायक एवं अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। पटना सहित बिहार के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग मैदान, पार्क एवं घरों में योगाभ्यास करेंगे।