भागलपुर । बांका जिले की विनीता कुमारी और रिंकू देवी का चयन जगजीवन राम इनोवेटिव फार्मर अवार्ड के लिए हुआ है। इन्होंने मशरूम उत्पादन में अच्छा काम किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आईसीएआर के स्थापना दिवस (16 जुलाई) पर दिल्ली में सम्मानित करेंगे।
चयन बिहार-झारखंड जोन के लिए हुआ है। उन्हें पचास-पचास हजार रुपये के साथ प्रमाणपत्र भी मिलेगा। इन्होंने प्रशिक्षण बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर से लिया था।