मुख्य समाचार

12 जुलाई को बिहार की सुषमा व अमृता से संवाद करेंगे पीएम 

पटना/नई दिल्ली। नालंदा जिले की सुषमा और खगड़िया जिले की अमृता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। सुषमा ने शराब विरोधी पहल एवं अमृता ने मक्का के मूल्यवर्धन और मार्केटिंग में बेहतर काम किया है।

ये स्वयं सहायता समूह लक्ष्मी और दुर्गा से जुड़ीं हैं। पीएम यह संवाद दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत एनआरएल मिशन से जुड़ीं देश की 18 महिलाओं से करेंगे। संवाद का सीधा प्रसारण दूरदर्शन करेगा।  
 


संबंधित खबरें