मुख्य समाचार

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक के निधन पर सीएम ने जताया शोक 

पटना । वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। कल्पेश याग्निक की 12 जुलाई की देर रात इंदौर में हृदय गति रुकने सेे मौत हो गई । शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्पेश याग्निक अपनी पैनी लेखनी के लिए जाने जाते रहे हैं । समाज के कई संवेदनशील मुद्दों पर उनकी लेखनी अब देखने और पढ़ने कोे नहीं मिलेगी। उनके निधन सेे पत्रकारिता जगत कोे अपूरणीय क्षति हुई है । सीएम नेे दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजन, अनुयायियों एवं प्रशंसकों कोे दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की हैै।
 


संबंधित खबरें