मुख्य समाचार

राकेश सिन्हा राज्य सभा के लिए मनोनीत

पटना । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा सदस्य के लिए लेखक एवं स्तंभकार राकेश सिन्हा को मनोनीत किया है। वह बेगूसराय के रहने वाले हैं तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू काॅलेज में प्रोफेसर हैं । राकेश नेतरहाट के छात्र रहे हैं तथा प्रारंभ से ही विद्यार्थी परिषद व आरएसएस से जुड़े रहे हैं । डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि उनके मनोनयन से बिहार का गौरव बढ़ा है। साथ ही उच्च सदन में उनकी उपस्थिति से वैचारिक बहस का स्तर बढ़ेगा। 
 


संबंधित खबरें