पटना । बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा। शनिवार-रविवार होने के कारण 21-22 जुलाई को बैठक नहीं होगी। सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को चालू वित्त वर्ष की पहली अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी। 23 व 24 जुलाई को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य, 25 जुलाई को अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं विनियोग विधेयक तथा 26 जुलाई को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य होंगे।