पटना। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी मोहम्मद मुनव्वर का 19 जुलाई की देर रात निधन हो गया। पीआईबी पटना कार्यालय में अपर महानिदेशक मयंक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शोकसभा हुई। मुनव्वर सिलीगुड़ी (पं. बंगाल) में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वह 1993 से 2002 तक आकाशवाणी, पटना में उप संपादक (रिपोर्टिंग) के पद पर भी थे।