मुख्य समाचार

1100 अन्नदाता के बैंक खाते में पहुंची डीजल अनुदान राशि 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजल अनुदान राशि के आॅन लाईन ट्रांसफर का सोमवार (23 जुलाई) को शुभारंभ किया। कृषि विभाग ने इस मौके पर 1100 अन्नदाता  के बैंक खाते में डीजल अनुदान की राशि आॅन लाईन हस्तांतरित की। 

इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार, विकास आयुक्त शशि शेखर शर्मा, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, सीएम सचिवालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय व अरविन्दर सिंह, एचडीएफसी बैंक के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप कुमार समेत लाभुक अन्नदाता उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें