मुख्य समाचार

बालिका गृह मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कमार ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। मुख्य सचिव, डीजीपी व गृह विभाग के प्रधान सचिव को तत्काल संपूर्ण मामले कोे सीबीआई कोे सौंपने का निर्देश दिया गया है।

सीएम ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बहुत ही घृणित घटना हुई है। पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से इसकी जांच कर रहा है, लेकिन एक भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है। सरकार निष्पक्ष जांच केे लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सीबीआई जांच की सिफारिश की जा रही है। 

इधर, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर सीबीआई जांच की सिफारिश के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। 
 


संबंधित खबरें