मुख्य समाचार

सीएम ने किया पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का उद्घाटन 

पटना। नवसृजित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एसके मेमोरियल हाॅल में किया। मगध विश्वविद्यालय के पटना और नालंदा जिले के काॅलेजों को इसमें शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय का कैंपस चंद्रगुप्त इंस्टीच्युट ऑफ मैनेजमेंट परिसर में होगा। 

सीएम ने कहा कि पाटलिपुत्र का नाम जितना ऐतिहासिक है, काम भी उतना ही ऐतिहासिक होना चाहिए। बिहार में बजट की 20 फीसदी से अधिक राशि शिक्षा पर खर्च हो रही है। मकसद हर व्यक्ति को शिक्षित बनाना है। विद्यार्थियों का ख्याल रखना शिक्षकों का धर्म है। 

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मगध की शान बनेगा। बिहार में विश्वविद्यालयों की संख्या अब 25 हो गई है। दो माह बाद मुंगेर और पूर्णिया विश्वविद्यालय के शुरू होने से यह संख्या 27 हो जाएगी।    

इस मौके पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, सांसद मनोज तिवारी, विश्वविद्यालय के वीसी गुलाबचंद राम, प्रधान सचिव आरके महाजन समेत कई काॅलेजों के प्राचार्य, व्याख्याता एवं छात्र उपस्थित थेे।  
 


संबंधित खबरें