मुख्य समाचार

पांच साल में 15 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य

पटना । डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने 1 अगस्त को अपने सरकारी आवास 1, पोलो रोड, पटना एवं सुपौल व अररिया के कुसियार गांव में पौधारोपण कर 10 दिवसीय वन महोत्सव (1-10 अगस्त) का शुभारंभ किया। इस मौके पर पर्यावरण व वन विभाग की ओर से तैयार ‘हरियाली’ मोबाइल एप लांच किया गया। 

उन्होंने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। अगले 5 साल में 15 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है ताकि बिहार के हरित आवरण को 2022 तक17 फीसदी किया जा सके। दूसरे कृषि रोड मैप में 19 करोड़ पौधे लगाये गए। इसके परिणामस्वरूप हरित आवरण बढ़ कर 15 फीसदी हो गया है। 
 


संबंधित खबरें