मुख्य समाचार

आदेश तितरमारे बने कृषि निदेशक

पटना । राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के विभाग में फेरबदल किया है। राज्य परिवहन आयुक्त आदेश तितरमारे नये कृषि निदेशक होंगे। कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे। पशु व मत्स्य संसाधन विभाग में अपर सचिव सीमा त्रिपाठी को राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी नंद किशोर उद्यान निदेशक बनाए गए हैं। 

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार कला, संस्कृति व युवा विभाग के अतिरिक्त  प्रभार में रहेंगे।  
 


संबंधित खबरें