पटना। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मुकेश आर शाह ने 12 अगस्त, 2018 को कार्यभार संभाल लिया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। वह पटना हाईकोर्ट के 41वें चीफ जस्टिस होंगे। इस पद पर 15 मई, 2020 तक रहेंगे। इससे पहले वह गुजरात हाईकोर्ट में सीनियर जज थे। चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन के दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर होने से यह पद रिक्त था।
शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के जज, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, कई मंत्री, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति हारून रशीद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई गण्यमान्य उपस्थित थे।