मुख्य समाचार

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : सीबीआई की कार्यशैली पर हाईकोर्ट सख्त 

पटना । मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में इन्वेस्टिगेशन प्रोग्रेस रिपोर्ट नहीं देने पर पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी है। साथ ही इन्वेस्टिगेशन के दौरान ही एसपी के ट्रांसफर पर भी जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई कि ट्रांसफर करना पड़ा। अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

चीफ जस्टिस मुकेश आर शाह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने यह भी पूछा कि जांच से संबंधित जानकारी बाहर कैसे आ रही है। इसका असर जांच पर पड़ सकता है। कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि यह गंभीर मामला है। हम मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीबीआई को हर डेट पर इन्वेस्टिगेशन प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी है। 
 


संबंधित खबरें