मधेपुरा/ पटना । मधेपुरा जिले के मुरहो गांव में आयोजित बीपी मंडल के 100वें जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए । इस अवसर पर सीएम नेे एक स्मारिका का विमोचन भी किया । समारोह में ऊर्जा मंत्री सह मधेपुरा जिले के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव, एससी-एसटी कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव, सांसद पप्पू यादव, विधायक नरेंद्र नारायण यादव, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बीपी मंडल के पुत्र मनेंद्र कुमार मंडल, प्रमंडलीय आयुक्त सफीना ए.एन., सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा, डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी संजय कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन देशरत्न मार्ग स्थित बीपी मंडल की प्रतिमा के निकट हुआ । मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, पथ निर्माण एवं शिक्षा मंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों नेे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आरती पूजन एवं देश भक्ति गीत का आयोजन किया ।