जमुई । तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर, लछुआड़ की बच्चियों ने एसएसबी कैंप में जाकर कमांडेंट व जवानों को राखियां बांधी । छात्राओं ने उन्हें वीरायतन परिवार की ओर से मिठाई खिलाई और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। नक्सल क्षेत्र के कारण एसएसबी समेत कई बल की तैनाती इन जगहों पर है ।
तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर,लछुआड़ की स्थापना 2001 में हुई है। यहां नर्सरी से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है।