पटना । प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 7, सर्कुलर रोड में राखी बांधी । मिठाई खिलाकर बहनों ने सीएम के यशस्वी, सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की । विश्वविद्यालय के शिष्टमंडल में निदेशिका बीके संगीता बहन, अनीता व काजल बहन, रविंद्र व सत्येंद्र भाई थेे । शिष्टमंडल नेे मुख्यमंत्री कोे विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी।
विश्वविद्यालय की बहनों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पोलो रोड स्थित आवास पर जाकर राखी बांधी। तिलक लगाकर उनके यशस्वी जीवन की कामना की