मुख्य समाचार

1 सितंबर को लांच होगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

पटना।  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की लांचिंग देश में 1 सितंबर, 2018 को हो रही है। पटना जीपीओ में इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव व डिप्टी सीएम सुशील कुुुमार मोदी करेंगे। इसके साथ ही बिहार के सभी जिलों में भी यह सेवा शुरू हो जाएगी। मंत्री नंद किशोर यादव, महापौर सीता साूह, विधायक श्याम रजक, आशा देवी व रणविजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आईपीपीबी का शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे। 

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल बिहार सर्किल एम.ई. हक ने बताया कि आईपीपीबी आम लोगों के लिए एक सुगम, किफायती और भरोसेमंद बैंक के रूप में काम करेगा। इससे केन्द्र सरकार के वित्तीय समावेश उद्देश्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

आईपीपीबी बचत और चालू खाता, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, बिल और उपयोगिता भुगतान और वाणिज्यिक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। देश के हर कोने में फैले डाक विभाग के 3 लाख से अधिक डाकिया और ग्रामीण डाक सेवकों के नेटवर्क से इसे काफी लाभ मिलेगा। 2018 के अंत तक देश के सभी 1.55 लाख डाकघर आईपीपीबी प्रणाली से जुड़ जाएंगे। .
 


संबंधित खबरें