मुख्य समाचार

जन्माष्टमी पर सीएम ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेश एवं देशवासियों कोे बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । सीएम नेे अपने बधाई संदेश में कहा हैै कि हर साल भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी केे त्योहार के रूप में धूमधाम से लोग मनाते हैं। 

भगवान श्रीकृष्ण केे आदर्श और उनके कर्मयोग के उपदेश कोे लोग आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं एवं सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना करते हैं । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया हैै कि यह पर्व प्रदेश मेें सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह केे वातावरण कोे और मजबूत करेगा और बिहार सुखी, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनेगा । 
 


संबंधित खबरें