मुख्य समाचार

राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ाएं शिक्षक : सीएम  

पटना । पूर्व राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन कोे नमन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । सीएम ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती है । शिक्षक समाज के मेरूदंड हैं। इन्हें हर स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए ।

उन्होंने राज्य के शिक्षकों से अपील की है कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ाएं । देश की भावी पीढ़ी को इस तरह तैयार करें कि उनके मन में देशप्रेम, भाईचारा व सद्भाव की भावना जगे । उनके अंदर देश के लिए कुछ करने की तमन्ना विकसित हो और वे अपनी योग्यता, ज्ञान, विज्ञान एवं व्यक्तित्व के सहारे देश का गौरव बढ़ाएं ।
 


संबंधित खबरें