सबौर । भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली केे तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में हुई। कार्यशाला 11-12 सितंबर को पीजी व पीएचडी के सिलेबस को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के लिए हुई थी। डाॅ एलएस राठौड़, डाॅ. डीके बोराह समेत 12 राज्यों के भौतिक, शस्य व मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। कार्यशाला में कृषि में उपयोग होने वाले आधुनिक यंत्र, जैविक खाद के निर्माण एवं मानकीकरण व खाद विसंगति, सुदूर संवेदन एवं भौगोलिक परिक्षण में ड्रोन के उपयोग जैसे विषयों को शामिल किया गया।