मुख्य समाचार

पतंजलि ने लांच किया दूध व बोतलबंद पानी 

नई दिल्ली । पतंजलि ने दूध और उससे बने उत्पादों को 13 सितंबर को लांच किया। इसके साथ ही कंपनी ने डेयरी क्षेत्र में भी अपनी जगह बना ली। दिल्ली के तालकोेटरा स्टेडियम में बाबा रामदेव ने गाय के दूध के साथ दही, छाछ और पनीर भी लांच किया। पैकेट दूध की कीमत 40 रुपये लीटर है। 

दिव्य जल के नाम से 20, 5, 2 व 1 लीटर में बोतलबंद पानी भी उतारा गया। इनके अलावा फ्रोजन सब्जी (स्वीट कॉर्न, मटर, पोटेटो फिंगर, मिक्स वेज), पशु आहार  एवं सोलर प्रोडक्ट्स भी जारी किये गये। रामदेव ने बताया कि पैकेट दूध के अलावा टेट्रा पैक में भी दूध व फ्लेवर्ड मिल्क जारी किये जायेंगे। 

पतंजलि ने डेयरी क्षेत्र से 2020 तक 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य रखा है। चालू वित्त वर्ष का लक्ष्य 500 करोड़ रुपये है। पहले फेज में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे व राजस्थान में डेयरी प्रोडक्ट की आपूर्ति होगी। इसके लिए 56000 रिटेलर व वेंडर का नेटवर्क तैयार किया गया है। 2019-20 में प्रतिदिन 10 लाख लीटर गाय दूध आपूर्ति की उम्मीद है। 
 


संबंधित खबरें