मुख्य समाचार

स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़ने की अपील

पटना । डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बिहार के सभी नागरिकों से अपील की है कि 15 सितंबर-2 अक्टूबर, 2018 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से जुड़ें  । 15 सितंबर की सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री अभियान की शुरुआत करेंगे । देश की मशहूर हस्तियां अमिताभ बच्चन, श्री श्री रविशंकर, रतन टाटा, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा ,सचिन तेंदुलकर, पीवी सिंधु व साइना नेहवाल अभियान का हिस्सा बनेंगे ।

उन्होंने सभी पंचायत व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि 15 सितंबर को 10.30 बजे से एक घंटा श्रमदान करें । अपने-अपने गांव -घर में सफाई करें व शौचालय निर्माण में सहयोग करें । बिहार में अब तक पांच जिले रोहतास, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मुंगेर और नालंदा खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं । नवादा, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण और बक्सर जिलों  में जहां 72 -78 प्रतिशत, वहीं शिवहर में 98 प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है। सूबे के 67 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बन गया है। 
 


संबंधित खबरें