पटना । राजस्व पर्षद (रेवेन्यू बोर्ड) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष 1 अणे मार्ग में प्रस्तुतीकरण दिया । राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य सुनील कुमार सिंह एवं अपर सदस्य केके पाठक ने इनिशिएटिव की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि संबंधी विवाद कम हो । इसके लिए काम करने की जरूरत है । प्रमंडलीय आयुक्त व डीएम नियमित कोर्ट करें और राजस्व पर्षद उसका अनुश्रवण करे । अपर सदस्य ने बताया कि वर्ष में दोे बार विभागीय परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर से हो रहा है और उसी दिन रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है । सिलेबस में भी बदलाव किया गया है । बैठक में मुख्य सचिव, प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा व चंचल कुमार, सीएम के सचिव विनय कुमार व मनीष कुमार वर्मा समेत राजस्व पर्षद के पदाधिकारी उपस्थित थे ।