मुख्य समाचार

8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पटना। राज्य सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सभी अधिकारी 2003 से 2016 बैच के हैं। विशेष शाखा के डीआईजी पंकज सिन्हा को उप महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी व अग्निशमन सेवाएं पटना, बीएमपी जमालपुर के कमांडेंट धीरज कुमार को बीएमपी डुमरांव का कमांडेंट, विशेष शाखा के एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी को बीएमपी जमालपुर का कमांडेंट व बिहार पुलिस अकादमी में सहायक निदेशक स्वपना जी मेसराम को सीटीएस नाथनगर का प्राचार्य बनाया गया है। 

बक्सर के एसपी राकेश कुमार को सिटी एसपी मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को बक्सर का एसपी, सहायक पुलिस अधीक्षक (परीक्ष्यमान) लिपि सिंह व अशोक मिश्रा को बाढ़ एवं दानापुर का एसडीपीओ बनाया गया है।   
 


संबंधित खबरें