पटना। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक कोलकाता में 1 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी। बैठक में बिहार से डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव एवं गृह सचिव आमिर सुबहानी शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल, उडीसा एवं झारखंड के मुख्यमंत्री व मंत्री भी इसमें भाग लेंगे तथा अंतरराज्यीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
झारखंड बंटवारे के बाद बिहार और झारखंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे डेयरी प्रोजेक्ट, राज्य सहकारिता बैंक, सैनिक कल्याण निदेशालय, बिहार राज्य वन विकास निगम, बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम एवं पेंशनदेयता आदि मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी। झारखंड बंटवारे के बाद पेंशन मद में 2584 करोड़ में से अब तक झारखंड बिहार को मात्र 737 करोड़ ही दे पाया है।