मुख्य समाचार

सीएम ने राज्य की तरक्की के लिए की पूजा-अर्चना 

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्र की महाअष्टमी को शीतला मंदिर, बड़ी पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की । उन्होंने राज्य की सुख, समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा करायी । मारूफगंज एवं दलहट्टा स्थित भगवती की भी अर्चना की। 

सीएम केे साथ मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद डाॅ रणवीर नंदन, प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त आरएन चोंग्थू , डीएम कुमार रवि, ओएसडी गोपाल सिंह व एसएसपी मनु महाराज भी थे।
 


संबंधित खबरें