मुख्य समाचार

ईंट भट्ठा संचालकों को देना होगा शपथ पत्र 

पटना । सूबे में नये ईंट-भट्ठा लगाने के लिए नई स्वच्छता तकनीक को अपनाना अनिवार्य होगा । सरकार ने थर्मल पाॅवर प्लांट के 300 किमी के दायरे में ईंट-भट्ठों के लिए 25 प्रतिशत फ्लाई ऐश के प्रयोग की बाध्यता को शिथिल करने का निर्देश दिया है । डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक के बाद उक्त जानकारी दी । 

पिछले साल 1700 ईंट-भट्ठा संचालकों ने नई स्वच्छता तकनीक में परिवर्तित करने के लिए शपथ पत्र दिया था। इनमें से 1100 ने अपने भट्ठों को नई तकनीक में परिवर्तित कर लिया है । शेष को एफिडेविट देना होगा कि अगले एक वर्ष में वे अपने भट्ठों को नई स्वच्छता तकनीक में परिवर्तित कर लेंगे । नई स्वच्छता तकनीक में कोयले की खपत काफी कम होगी । 
 


संबंधित खबरें