मुख्य समाचार

चार आईएएस अधिकारी बने अपर मुख्य सचिव

पटना । प्रधान सचिव स्तर के 8 पदों में 5 को अपर मुख्य सचिव के रूप में अधिसूचित किया गया है। शीर्ष वेतनमान (स्तर 17) के चार आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण (बैच 85), आमिर सुबहानी (बैच 87), अतुल प्रसाद (बैच 87) एवं आरके महाजन (बैच 87) अपर मुख्य सचिव होंगे। 

सभी अधिकारी अपने वर्तमान पद प्रधान सचिव के कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।      
 


संबंधित खबरें