मुख्य समाचार

पीआईबी के संजय कुमार को मिला अल्यूमिनी अवार्ड

पटना। प्रेस इनफाॅर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) पटना के सहायक निदेशक संजय कुमार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ओल्ड ब्वाॅयज एसोसिएशन, बिहार शाखा ने ‘अल्यूमिनी अवार्ड’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके कार्यो को देखते हुए दिया गया है। द वायर की वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम शेरवानी ने सर सैयद अहमद खान की याद में 28 अक्टूबर को पटना में आयोजित एक समारोह में संजय कुमार को सम्मानित किया।

एएमयू से पत्रकारिता करने के बाद संजय कुमार ने मीडिया सहित विभिन्न विषयों पर कई पुस्तकें लिखी है । वह 1993 में भारतीय सूचना सेवा में आये। आकाशवाणी व दूरदर्शन में समाचार संपादक के पद पर सेवा दी। रक्षा मंत्रालय की पत्रिका ‘सैनिक समाचार’ में भी संपादक रहे। गौरैया संरक्षण में पिछले 11 साल से सक्रिय हैं ।


संबंधित खबरें