पटना । राज्यपाल लालजी टंडन व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरदार पटेल की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन चितकोहरा पुल के निकट पटेल चौक पर और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि समारोह का आईजीआईएमएस प्रांगण में किया गया था। इस मौके पर सूचना व जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन, कीर्तन व देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
मंत्री नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय व कपिलदेव कामत, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, एमएलसी तनवीर अख्तर, संजय कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंद किशोर कुशवाहा समेत सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।